Ticker

6/recent/ticker-posts

लाकडाउन में वरदान सिद्ध हो रहा मजदूरों के लिए मनरेगा का कार्य


चकिया (गरला) :- पूरे देश में COVID -19 जैसी महामारी के चलते जहां देशभर में मजदूर अपने घर वापसी कर चुके हैं और उन्हें रोजगार का कोई माध्यम प्राप्त नहीं हो रहा है जिसके वजह से उनके परिवार पर भी बोझ बना हुआ है तथा सबसे बड़ा सवाल उनकी रोजी रोटी का है कि वह आखिर अपना जीवन यापन और रोजी रोटी की व्यवस्था कैसे करें ऐसे में जबकि सारे कार्य भी स्थगित हो चुके हैं तो मनरेगा जैसे कार्य लोगों के लिए वरदान ही सिद्ध हो रहे हैं जोकि गांव में रहते हुए उनकी आय का एक स्रोत बना हुआ है।
ग्राम गरलॉ के पूर्व प्रधान रामदुलार बिंद मनरेगा के तहत गरला से मुसाखांड रोड की पटरी पर मिट्टी फेंककर मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं जिसकी वजह से कई लोगों को रोजी रोटी का एक जरिया मिल रहा है मनरेगा में कार्य मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments