लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत लॉकडाउन अनुपालन एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकरी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रतिदिन अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पैदल गश्त एवं चेकिंग की जा रही हैं। उसी क्रम में आज दिनांक 23/06/2020 को भी समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सर्राफा बाजार, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रो में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों आदि की सघन चेकिंग/तलाशी की गयी।
0 Comments