चंदौली जिले में कोरोना मरीजों की संख्या की में आज भी कुल 19 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी संख्या अब जिले में बढ़कर 103 हो गई है तथा एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 62 हो गयी है। वहीं, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या कुल 40 हो गई है।
चंदौली जिले के जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोविड जांच हेतु जनपद से लिये गये नमूनों का आज दिनांक 23 जून 2020 को प्राप्त परिणाम में 19 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जिनमें से 1 बालिका व 4 महिलायें तथा 2 बालक व 12 पुरूष हैं।
बताया जा रहा है कि इन लोगों में से क्रमशः 11 महाराष्ट्र, 4 दिल्ली, 1 गाजियाबाद, 1 हरियाणा व 1 तमिलनाडु से आये हुए हैं। ये जनपद चन्दौली में बरहनी ब्लाक के- 2, चकिया ब्लाक के-2, शहाबगंज ब्लाक के- 1, सकलडीहा ब्लाक के- 2, चन्दौली ब्लाक के- 6, नियामताबाद के – 6 लोग रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 103 केस पाये जा चुके हैं, जिनमें एक्टिव केस की संख्या 62 है व 40 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।
लगातार बढ़ रहे जिले में मरीजों की संख्या से प्रशासन भी अब सकते में आ गया है।
0 Comments