चंदौली जिले के शहाबगंज के केरायगांव गांव में कोरोना के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी गांव मे पहुंचकर स्थिति की आवश्यक जानकारी ली।
"गांव को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया तथा ग्रामीणों को बाहर निकलने पर पुर्ण रुप से पाबंदी लगा दी गयी है।गांव को आने जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया है।
खण्ड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह ने ग्रामीणों के सामानों की आपूर्ति की व्यवस्था की जानकारी ली।"
उन्होंने ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि गांव के जाने वाले मार्गों को बैरिकेडिंग करा दे। पुलिस की हर समय पहरा रहेगी कोई भी गांव का बाहरी व्यक्ति गांव में न जा और न ही गांव का कोई व्यक्ति बाहर निकले । संक्रमण के बचाव के लिए सख्त निर्देश दिया। गांव को हाट स्पाट कर दिया गया। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति बाहर अनावश्यक नहीं घूमेगा अगर किसी व्यक्ति के घूमने की शिकायत मिलेगी तो उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments