Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रामीण विकास केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के वर्चुअल रैली में शामिल होने के लिए भाजपाइयों ने चकिया नगर में भ्रमण कर डोर टू डोर जनसंपर्क किया

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)




ग्रामीण विकास केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के वर्चुअल रैली में शामिल होने के लिए भाजपाइयों ने चकिया नगर में भ्रमण कर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर zoom एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर  सीधे माननीय केंद्रीय मंत्री से जन संवाद करवाने के लिए जागरूक किया

मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  24 जून सायं 4:45 बजे एक अलग तरह की भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनसंवाद रैली (वर्चुअल रैली) का हिस्सा बनिए और देखिए भाजपा कैसे आधुनिक प्रयोगो द्वारा सीधे किसानों एवं गांवो की जनता के साथ संवाद करती हैं एवं मा. केंद्रीय कृषि मंत्री *श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी* का जनता से वर्चुअल सवांद सीधे आपके घर, दुकान, खेत से कर सकते है

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ( संतोष), युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु ,एनजीओ प्रकोष्ठ के राजकुमार जायसवाल ,संयोजक सारांश केसरी, प्रमिला शुक्ला ,प्यारे सोनकर , अरविंद मोदनवाल, शुभम मोदनवाल, अभिषेक त्रिपाठी ,रवि गुप्ता ,बबलू चौहान ,ओम प्रकाश शर्मा ,कृष्णा चौहान ,सुशील पांडे उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments